IPL 2020 : अब इस मामले में कोहली ने किया धोनी को पीछे, बनाया नया कीर्तिमान

By: Ankur Fri, 16 Oct 2020 11:52:32

IPL 2020 : अब इस मामले में कोहली ने किया धोनी को पीछे, बनाया नया कीर्तिमान

बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच मैच खेला गया जिसमें पहेल बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने शारजाह में सीजन का सबसे छोटा 172 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 2 विकेट गंवाकर 177 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। बेंगलुरु की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 39 बॉल पर सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली।

पंजाब के खिलाफ गुरुवार को कोहली अर्धशतक से जरूर चूक गए लेकिन अपने नाम एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसमें उन्होनें धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 10 रन बनाते ही रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन (4314) बनाने वाले खिलाड़ी का बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज किया।

इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली और एमएस धोनी के बाद तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में बतौर कप्तान 4275 रन है, वहीं गौतम गंभीर 3518 रन के साथ तीसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़े :

# KXIP Vs RCB : पंजाब के इन 5 धुरंधरों के सामने नहीं टिक पाई विराट सेना, जीत से प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

# KXIP Vs RCB : आखिरी गेंद पर पूरन के छक्के से जीती पंजाब, सीजन की दूसरी जीत फिर से बेंगलुरु के खिलाफ

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com